Categories: बलिया

बलिया में तैनात सिपाही ने गैस्ट्रो रोग विशेषज्ञ पर किया हथौड़े से हमला, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

बलिया में तैनात एक सिपाही ने गोरखपुर के मशहूर गैस्ट्रो रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुज सरकारी के चैंबर में घुसकर उनपर हथौड़े से हमला कर दिया। इस घटना में डॉक्टर के सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद स्टाफ ने सिपाही को पीटकर कैंट पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, खलीलाबाद का रहने वाला पंकज कुमार यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उसकी पोस्टिंग बलिया जिले में है। पंकज की पत्नी को पेट से जुड़ी बीमारी है। वह कैंट इलाके में छात्रसंघ चौराहे के पास क्लीनिक चलाने वाले डॉ. अनुज सरकारी के यहां पत्नी का इलाज करा रहा था। गुरुवार की शाम को पत्नी को दिखाने आया था। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड के पैसे को लेकर विवाद के बाद गुस्से में आए सिपाही ने डॉक्टर को धक्का दे दिया था। इसके बाद डॉक्टर के स्टाफ ने सिपाही की जमकर पिटाई की। आरोप है कि उसके सिर में चोट आयी थी। मामला थाने पर पहुंचा था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

डॉक्टर पक्ष का कहना था कि उसने ही विवाद किया और डॉ. अनुज को धक्का दे दिया था। डॉक्टर पक्ष पिटाई से इंकार करता रहा। डॉक्टर पक्ष का कहना था कि सिपाही के सिर में चोट उसकी पत्नी की चूड़ी की वजह से आई है। जबकि सिपाही ने डॉक्टर और उनके लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया, उसी पिटाई से सिर में भी चोट लगने की बात कही थी। शुक्रवार को वह दोबारा तैयारी के साथ डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचा था। वह एक झोला लेकर आया था जिसमें डॉक्टर के पर्चे के अलावा एक हथौड़ी भी रखी थी।

सिपाही पंकज को पता था कि गुरुवार को हुए विवाद के बाद उसे डॉक्टर के चैंबर तक जाने को नहीं मिलेगा, लिहाजा उसने 112 नम्बर पर फोन कर बताया कि डॉ. अनुज सरकारी के यहां वह आया है। उसे डॉक्टर और उनके लोगों ने पीटा है। इस सूचना पर पीआरवी के पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हीं के साथ वह डॉक्टर के चैंबर में घुस गया और वहां घुसते ही आरोपी ने अपने झोले से हथौड़ी निकाल कर उनके सिर पर 2 बार प्रहार किया।

डॉक्टर पर हमले की सूचना मिलते ही एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। संतकबीरनगर का रहने वाला सिपाही बलिया जिले में तैनात है, लेकिन वर्तमान में सस्पेंड चल रहा है। वहीं, डायल 112 के दो सिपाहियों को भी इस मामले में आरोपित बनाया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago