Categories: बलिया

बलिया – बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 9 पर केस दर्ज, इस नेता की तहरीर पर हुई कार्यवाही

बलियाः बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशीष गौतम समेत 9 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके बाद से जनपद में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और ग्राम सभा चंवरी (मठमैन) के प्रधान प्रतिनिधि चंदन गौतम की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्यवाही की है। पुलिस ने बसपा नेता की पत्नी व पूर्व प्रधान ऊषा के अलावा भाई, भाभी व तीन भतीजों के खिलाफ भी मुकदमा कायम किया है।

बता दें कि भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष व मठमैन निवासी चंदन ने बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष व उनके परिवार के खिलाफ तहरीर देते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। अपनी तहरीर में चंदन गौतम ने बताया कि 17 अक्तूबर को रमाशीष गौतम, उसकी पत्नी ऊषा, भाई रमाशंकर गौतम तथा उसकी पत्नी पुष्पा के अलावा मनोज गौतम, संतोष गौतम, रणजीत कुमार, नितेश कुमार, अभिषेक कुमार घर में घुस गये और गाली-गलौज करते हुए मेरी मां मंजू देवी के साथ मारपीट की और घर के सामान में तोड़फोड़ की।

आरोपों पर सुनवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं (147, 452, 323, 504) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ गड़वार दुर्गेश्वर मिश्र का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं अपने व परिवार के ऊपर लगे आरोपों को रमाशीष गौतम ने सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि राजनीति से प्रेरित होकर कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से केस दर्ज कराया है। बताया है कि 17 अक्तूबर को विवाद गांव के दूसरे लोगों के साथ हुआ था, जबकि आरोप मेरे व परिवार के लोगों पर लगाया गया है।

बहरहाल देखना होगा कि आगे क्या कार्यवाही होती है। वहीं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के ऊपर मुकदमा दर्ज होने से जनपद का राजनैतिक माहौल भी गरमा गया है। तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सच्चाई क्या है यह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago