सावधान! कोरोना के बाद बलिया में वायरल का कहर, सर्दी-खांसी-बुखार के मरीज बढ़े

बलिया जिले में कोरोना का कहर खत्म होता दिख रहा है लेकिन चिंता की बात यह है कि इलाके में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हर घरों में वायरल के मरीज मिल रहे हैं। डर की बात यह भी है कि कोरोना के लक्षण भी सर्दी- खांसी और बुखार ही है, ऐसे में दोनों में अंतर पकड़ना मुश्किल हो रहा है। वहीं कोरोना वायरस की बात करें तो  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 10 दिनों से जिले में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। बुधवार को भी संक्रमित नहीं मिले। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला कोरोना से मुक्त होने के करीब है केवल एक एक्टिव केस हैं।

लेकिन दूसरी ओर जिले में वायरल का कहर साफ दिख रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना सर्दी-खांसी, बुखार की समस्या लेकर लोग पहुंच रहे हैं। सीएचसी और पीएचसी का भी यही हाल है। यहां के आंकड़ों की माने तो ओपीडी में सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों के आने का क्रम पिछले कुछ दिनों में सामान्य दिनों से दोगुना हो गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. वीपी सिंह के अनुसार ओपीडी में सर्दी-खांसी, बुखार के 30 से 35 प्रतिशत मरीज बढ़ गए हैं। जबकि बाल रोग विशेषज्ञ डा. विनेश कुमार के अनुसार बच्चों में भी सर्दी-खांसी, बुखार तेजी से फैल रहा है। पिछले कुछ दिनों में इन की संख्या में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से पूरे देश में कोरोना से हालात सुधरे हैं लेकिन आईएमए ने तीसरी लहर के दस्तक की चेतावनी दी है। ऐसे में वायरल बुखार की संख्या डराने लगी है। ऐसे में जनता से अपील है कि अगर आपको कोई लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत ही अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में जाकर अपनी जांच करवाएं। क्योंकि कोरोना के दौर में जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago