Categories: बलिया

सावधान! बलिया में सक्रिय बाइकर्स ठग गिरोह, महिला को झांसे में लेकर लूटे जेवर

बलिया में बाइकर्स गिरोह सक्रिय हो गया है। जो लगातार ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा है। ताजा मामला सामने आया है बीचला घाट चौकी के अंतर्गत कृष्णा नगर से, जहां बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने के मंगलसूत्र, कान के टॉप्स समेत जेवर लूट लिए।

जानकारी के मुताबिक कृष्णा नगर निवासी महिला सुमित्रा देवी पत्नी विमल चंद्र फूल लेने जा रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाश महिला के बाद आए और महिला को प्रदोष दोष बताकर बातों में उलझा लिया। इसी बीच बदमाशों ने महिला से गहने सीकड़ी, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स सहित ठग लिए।

आरोपियों ने महिला को आगे जाने को कहा जैसे महिला हनुमान गढ़ी मंदिर के पास बढ़ी दोनों बाइक पर सवार हुए और निकल पड़े। महिला ने पीछे देखा तो तक शोर मचाया। लेकिन आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव ने बताया की महिला के तरफ से कोई तहरीर नहीं पड़ी है। सूचना पर पुलिस गई थी। सीसीटीवी फुटेज के माघ्यम से जांच की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago