कोरोना से जंग में जरूरतमंदों का ख्याल, नौजवानों ने लॉकडाउन में बढ़ाया मदद को हाथ

बिल्थरारोड डेस्क– कोरोना के चलते लॉक डाउन घोषित होने के बाद से ही लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया। नेकीयत का यह काम शहर में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी लोग कर रहे हैं। जो रोजाना कमाते और खाते थे। फिर भी वो महामारी से निपटने में प्रशासन और सरकार के साथ खड़े हैं। ऐसे लोगों के सामने राशन का संकट खड़ा न हो, इसलिए समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्थाओं ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

लॉक डाउन पर बन्दी के बाद सुपेली, दौरी, सुप आदि बेचकर अपनी जीविका चलाने वाले बसफोर जाति के लोग व भीख मांगकर अपना पेट भरने वाले भुखमरी के कगार पर आ गए लोगो को शुक्रवार को तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह और समाजसेवी इमरोज रसीद ने पहुँचकर सभी को खाना खिलाया और नमकीन, बिस्कुट दिया। नगर के कुंडैल ढाला के समीप बसफोर जाति के लोग बॉस की सुपेली, सुप, दौरी आदि बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।

बन्दी के चलते विक्री न होने से इनका पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। साथ ही भीख मांगकर बाजार में गुजरा करने वाले बाजार बंद होने से ये भी भूख प्यास से परेशान है। शुक्रवार को तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह और समाजसेवी इमरोज़ रसीद कुण्डैल ढाला और रेलवे स्टेशन रोड पर पहुँचकर इन गरीब, लाचार महिलाओं, पुरुषों और बच्चो को खाना खिलाया।

और बच्चो को अलग से खाने का बिस्कुट और नमकीन भी दिया। खाना, नमकीन, बिस्कुट मिलते ही गरीबो के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। इस मौके पर तहसीलदार जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी लोगो का कर्तव्य है। इस मौके पर मक्की अजीज, ताहिर, राम सिंह यादव व अन्य मौजूद रहे

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago