बलिया। पूर्वाञ्चल एक्स्प्रेसवे पर आजमगढ़ में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद शुक्रवार को व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं और सोशल मीडिया से जुड़े युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर शोक जताया, और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कैंडल मार्च नगर के अतिथि गृह से शुरू होकर दुर्गा चौक पहुंची, फिर हनुमान चौक पर पृथ्वीराज चौहान के प्रतिमा पर पहुंचकर खत्म हुई। गौरतलब है कि नगरा थाना क्षेत्र के अठिला पूरा निवासी प्रमुख आटोमोबाइल व्यवसाई मुन्ना गुप्ता और मथुरा पीजी कॉलेज रसड़ा के छात्र नेता गड़ वार थाना क्षेत्र के सीकरिया निवासी दीपक गौतम अपने अन्य दो मित्रो के साथ वैगनआर कार से लखनऊ जा रहे थे।
आजमगढ़ के अहिरौला के पास उनकी कार डंपर में पीछे से घुस गई, जिसमें दोनों युवक काल कवलित हो गए। कैंडल मार्च में राजीव सिंह चंदेल, डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा, जय प्रकाश जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार गिरि, सपा नेता कमलेश कुमार,अनिल यादव, राजू चौहान, चन्दन कुमार, गणपति गोड सहित 5 दर्जन से अधिक लोग शामिल रहे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…