बिजनेस में सुस्ती और क़र्ज़ से परेशान बलिया के बड़े व्यापारी ने की ख़ुदकु’शी

बलिया– देश भर में काम में आई सुस्ती के बीच अब बलिया में एक बेहद हैरा’न करने वाला मामला सामने आया है. खबर कुछ यूँ है कि यहाँ पर एक व्यापारी सुनील गुप्ता ने ख़ु’द’कुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि सुनील गुप्ता एक टाटा नमक की एजेंसी चलाते थे. लेकिन वह क़र्ज़ में डूब चुके थे जिससे उभरने का रास्ता नहीं दिखाने पर उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया और चमन सिंह बाग रोड पर स्थिति अपनी दुकान में ही ज़हर खाकर अपनी जा’न दे दी.

इस घटना पर व्यापारियों को विश्वास करना मुश्किल हो रहा है. बहरहाल, पुलिस ने उनके श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने काम के लिए बैंक से लोन लिया हुआ था. इसके अलावा उन्होंने अपने एक करीबी राजेश से व्यापार के लिए दस लाख रूपये भी लिया था और उसे पार्टनर बना दिया था. लेकिन आर्थिक सुस्ती का असर उनके व्यापार भी काफी पड़ा.

धंधा मंदा था. इस बीच उनके पार्टनर राजेश उन पर लगातार पैसे वापस करने के दबाव बना रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बैंक के लोन भी भारी पड़ता जा रहा था, जिसे बर्दाश्त करना सुनील गुप्ता के लिए काफी मुश्किल था. ऐसे में उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी.
बताया जा रहा है कि बैंक के लोन और पार्टनर द्वारा पैसे वापस मांगने के लगातार दबाव से सुनील काफी टूट चुके थे और काफी परेशान भी रहते थे.

धंधे में आई मंदी ने भी उन्हें काफी हद तक निराश कर दिया था. ज़’हर खाने के बाद जब जब उनकी हालत खराब होने लगी तो दूकान के कर्मचारियों ने आनन् फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया. लेकिन सुनील को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया.

घर वालों का आरोप है कि सुनील ने पैसों के बदले अपने पार्टनर को अपनी कार भी दे दी थी लेकिन उसके बाद वह लगातार दबाव बना रहा था. वहीँ कुछ दिनों पहले ही एक पर्ची भी मिली थी दूकान से. इसमें यह बात सामने आई थी कि सुनील ने कुछ महीने पहले अपने पार्टनर को बीस लाख रूपये भी दिए थे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago