लखनऊ से बलिया की ये बस सेवा हुई बंद, ऑनलाइन टिकट की बुकिंग भी रोकी गई !

बलिया डेस्क : कोरोना काल में भले ही अब लॉकडाउन पूरी तरफ से खोल दिया गया है लेकिन जिस तरह से लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसका अंदाजा आम लोगों को ज़रूर है. एक बड़ी वजह यह भी है कि लोग अब यात्राएं करने से बच रहे हैं. यात्री नहीं मिल रहे हैं.

अब यात्रियों की कमी की वजह से आलमबाग से चलने वाली दो दिल्ली, एक वाराणसी और एक बलिया की चार ए सी बसों को एक अक्तूबर से रद्द कर दिया गया है. इन बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गयी है. इसके बाद अब इन रूट पर की कुछ ही एसी सेवाएं बंद रहेंगी.

हालाँकि बाकि एसी बसों की सेवाएँ बहाल रहेंगी. इसकी जानकारी आलमबाग डिपो के एआरएम डीके गर्ग ने दी है. उन्होंने बताया कि बताते है कि यात्रियों की काफी कमी है. उन्होंने कहा है कि यात्रियों के अभाव को देखते हुए तीन और रूटों पर चार एसी बसें फिलहाल कुछ वक़्त के लिए बंद करने की तैयारी चल रही है.

उन्होंने आगे कहा है कि इन रूट पर बसों की मांग जब बढ़ जाएगी तब ऑन लाइन टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी. वहीँ एक बात यह भी है कि कोरोना की वजह से पहले ही आधा दर्जन रूटों पर 34 बसों की सेवाएँ बंद कर दी गयी हैं क्योंकि इन रूटों पर एसी बसों के यात्री ही नहीं मिल रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago