बलिया- प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक की पीट-पी’टकर कर ह’त्या

रसड़ा डेस्क : बलिया के रसड़ा में प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक की पीट-पीटकर ह’त्या का सन’सनीखेज़ मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ह’त्या को युवती के परिजनों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिर’फ्तार किया है। घटना गोपालपुर गांव की है।

यहां 22 वर्षीय राकेश कुमार राम का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात लड़की के परिजनों ने राकेश को बुलाया और उसे अपने घर ले गए। जहां कथित तौर पर परिजनों ने राकेश की जमकर पि’टाई की। लड़की के परिजनों ने राकेश को इतना पी’टा की वह बेहोश हो गया, जिसके बाद परिजनों ने राकेश को घर के बाहर छोड़ दिया।

इस बात की ख़बर जैसे ही राकेश के परिजनों को लगी, वह मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद परिजन राकेश को अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन इससे पहले राकेश अस्पताल पहुंचता उसने दम तोड़ दिया। एएसपी संजय यादव ने बताया कि मृतक की बॉडी को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

6 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago