बलिया के लोगों को मिला दिवाली का तोहफा, 5 जिलों से शुरू की गई बस सर्विस, सफ़र हुआ आसान

बलिया डेस्क : लॉक डाउन खुल चुका है. हालाँकि अभी भी फिलहाल कोरोना का क’हर जारी ही है लेकिन लम्बे इंतजार के बाद अब लोग अपनी पहले की ज़िन्दगी में वापस लौट रहे हैं. काम धंधे शुरू हो चुके हैं. यात्राएं और तमाम तरह के आयोजन होने लगे हैं. इस बीच कुछ एहतियात के साथ हीत्योहार मनाने की भी इज़ाज़त मिल गयी है.

नवरात्र चल रहा है. दिवाली करीब है. ऐसे में त्योहार के सीज़न को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बिहार के लोगों को बड़ी सुविधा दे दी है. दरअसल यूपी से बिहार जाने के लिए बस सेवा की शुरुआत कर दी गयी है. सूबे के राजधानी लखनऊ के आलम बाग बस अड्डे से बिहार के गया के लिए बस सेवा की शुरु की गयी. लॉकडाउन की वजह से अभी तक यह बंद चल रही थी.

विज्ञापन

बड़ी बात यह है कि लखनऊ के साथ गोरखपुर समेत पांच जिलों से बिहार के लिए कुचल 85 बसों की परिचालन शुरू किया जायेगा. इसके लिए विभाग की तरफ से रूट, टाइम टेबल और किराया सूची जारी कर दिया गया है. आपको बता दें कि गोरखपुर से छपरा से लेकर सिवान मोतिहारी, पटना, रक्सौल, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जाने के लिए बस मिल जाएगी. इसके अलावा डेहरी, पटना, गया, औरगांबाद और भभुआ के लिए वाराणसी से बस सेवा शुरू की गयी है.

वहीँ इसके अलावा आजमगढ़ से बलिया से बक्सर वाया फेफना, बयानी, बलिया से छपरा और बलिया से पटना तक बस शुरू की गई है. इसके अलावा औरंगाबाद के रास्ते लखनऊ से वाराणसी तक के लिए बस सेवा शुरू की गयी है. इसके अलावा गाज़ियाबाद से पटना, किशनगंज और नालंदा के लिए भी बस मिल जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago