Categories: बलिया

रसड़ा में 3 माह पहले हुई खलासी की हत्या मामले में बस चालक गिरफ्तार

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के खलासी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालक पर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है और पूछताछ शुरु कर दी है।

बता दें कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम निवासी उदय प्रताप सिंह बस पर खलासी का काम करता था। 18 जुलाई को बस टकरसन (कांशीराम आवास) के पास खड़ी थी। जहां बस के ऊपर सो रहे उदय की संदिग्ध मौत हुई। मौत के बाद पुलिस पहुंची तो कहा गया कि करंट लगने और फिर बस से नीचे गिरने से उदय की मौत हुई।

लेकिन मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की मौत दम घुटने से हुई थी। पुलिस जांच में जुटी लेकिन दो माह तक टालमटोल करती रही। परिजनों ने कई बार पुलिस अफसरों से गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन जागा और उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद 29 सितम्बर को रेवती कस्बा के वार्ड संख्या दो निवासी बस ड्राईवर तारकेश्वर यादव के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।

एसओ बांसडीहरोड मंटू राम का कहना है कि आरोपित बस चालक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago