Categories: बलिया

बलियाः चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, फिर मिलेगी नियुक्ति

बलिया। उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर विभिन्न विषयों के लिए 470 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी और फिर उनका कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 23 से 26 नवंबर तक निर्धारित तिथियों में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जांच की जाएगी।

इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर ब्रिजेश मिश्र ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि में अभ्यर्थी समस्त अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक अर्हता की जांच करने के बाद ही उनका कार्यभार ग्रहण कराया जाए। निर्देश के क्रम में 18 नवंबर को कला, कृषि, सामाजिक विज्ञान संस्कृत और विज्ञान विषय के चयनित अभ्यर्थियों को, 19 नवंबर को हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और गृह विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों को तथा 20 नवंबर को गणित, जीव विज्ञान व शारीरिक शिक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की जांच होगी।

वहीं तीनों दिन छूटे हुए सभी अभ्यर्थियों की 23 नवंबर को पीजीटी और 24 और 25 नवंबर को टीजीटी के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। जबकि 26 नवंबर को छूटे हुए सभी अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की की जाएगी। जांच कार्य के लिए तीन टीम गठित की गई हैं। जो सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक शैक्षिक अर्हता की जांच करने का कार्य करेगी। जांच कार्य में लापरवाही न हो और सुनिश्चित ढंग से कार्य पूरा हो इसके लिए विभाग ने खास तैयारियां की हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago