Categories: बलिया

बलिया से दिल्ली जा रही बस हादसे का शिकार, 10 यात्री घायल, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

बलिया में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर बस हादसे की ख़बर सामने आई है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना ऊसराहार क्षेत्र में कुदरेल गांव के समीप बलिया से दिल्ली जा रही स्लीपर बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद का झोंका आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे चैनल नंबर 133 पर मंगलवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। बस बलिया से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान चालक को नींद का झोंका आने के बाद बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के सेफ्टी गार्ड से टकराते हुए पलट गई। हादसे में बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए।

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर काम कर रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर चार एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। एक्सप्रेस-वे पर पूर्व आर्मी सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर क्रेन द्वारा बस को एक्सप्रेस-वे से हटाकर चौपला कट पॉइंट पर खड़ा करवाया और यातायात बहाल करवाया।

हादसे में चंद्रेश कुमार पुत्र प्रीतूराम निवासी अशरफ पटी नवादा अंबेडकरनगर, अमित कुमार पुत्र हरेंद्र प्रसाद निवासी कर्वी थाना उबा जिला बलिया, उमेश प्रसाद, आनंद केसरी पुत्र जगदीश प्रसाद, श्रीकांत पुत्र उपदेश कुमार, सतीश पुत्र रामपाल, प्रवीण कुमार पुत्र रविंद्र निवासी मऊ, सुरजीत कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी मऊ, विद्या नाथ पुत्र राकेश निवासी मऊ सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। वहीं बस के चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago