बलिया में बद’माशों के हौसले बुलंद, अब दिनदहाड़े युवक पर दागी गोली

बलिया में आपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। ज़िले में आए दिन हत्या, लूट और रेप की वारदातें सुर्खियां बटोर रही हैं। अब बैरिया तहसील के पास बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे पहले ज़िले में पत्रकार रतन सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

घायल युवक की पहचान 38 वर्षीय चंदन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बैरिया थाना क्षेत्र के देवराज ब्रह्म मोड़ का रहने वाला है। उसके पिता का नाम चन्द्रभूषण सिंह है। मिली जानकारी के मुताबिक, चंदन पर ये हमला ज़मीन विवाद को लेकर हुआ।

उसपर गोली उस वक्त चली जब वो मोटरसाइकिल से तहसील कार्यालय जा रहा था। बताया जा रहा है कि चंदन जैसे ही बैरिया तहसील के पास पहुंचा पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसपर हमला बोल दिया। बदमाशों ने चंदन पर गोलियां दाग दीं। हमले में चंदन के पेट में दाहिने तरफ़ गोली लगी है।

हमले के बाद बुरी तरह से घायल चंदन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने वाराणसी रेफर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। बता दें कि इससे पहले 24 अगस्त की रात फेफना थाने से चंद कदम की दूरी पर पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर कर दी गई थी। रतन सिंह की हत्या के लिए बदमाशों ने उन्हें धोखे से प्रधान के घर बुलाया था।

इस मामले में रतन सिंह के पिता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या की साजिश में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने हत्याकांड के लिए फेफना एसएचओ शशिमौलि पांडेय को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago