बलिया- जलस्तर बढ़ने की संभावना, DM का अलर्ट, सतर्क रहे बाढ़ विभाग

बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सोमवार को गंगापुर में गंगा नदी से हो रहे कटान का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। बताया कि बाढ़ का पानी 15 सितम्बर तक बढ़ने की संभावना है, लिहाजा अब और सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान एनडीआरएफ के जवान अनिल कुमार शर्मा से भी बचाव कार्य से जुड़ी जरूरी जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने दुबेछपरा में जाकर बाढ़ की स्थिति को देखा। गंगा नदी में लगे परकूपाइन विधि से हुए कार्य का जायजा लिया। बाढ़ खण्ड के अधिकारी ने इसके बारे में विस्तार से बताया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी दुबेछपरा के पास एनएच-31 पर बसे बाढ़ पीड़ितों से भी बातचीत की।

परशुराम मलाह के घर में जाकर घर की स्तिथि और अन्य जानकारी ली। एसडीएम बैरिया सुरेश पाल ने बताया कि एनएच-31 सड़क के किनारे 251 लोग बसे हैं। दुबेछपरा में एक कुंवे को देखने के बाद उसका सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago