Categories: बलिया

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दावा, सरकार बनी तो पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा

बलिया: उत्तरप्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर कर्मचारी हितों का पोषण करने वाली पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाएगा। ये बात कही है रसड़ा विधानसभा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने।

दरअसल अटेवा मंडलाध्यक्ष आजमगढ़ ओम प्रकाश राय के नेतृत्व में अटेवा बलिया का एक प्रतिनिधि मंडल बसपा विधान मंडल नेता एवं रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह से मुलाकात करने पहुंचा।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने अटेवा की पुरानी पेंशन योजना की बहाली के मुद्दे को विधानसभा के पटल पर प्रमुखता से रखने के लिए विधायक का माल्यार्पण कर आभार प्रकट किया।

इसी दौरान रसड़ा विधायक ने प्रतिनिधि मंडल से बातचीत की। विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार साझा किए। साथ ही प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर कर्मचारी हितों का पोषण करने वाली पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाएगा। अटेवा की संसद से सड़क तक के संघर्ष को मेरा हमेशा समर्थन रहेगा।

इस मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से अटेवा, बलिया के इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रुप से लक्ष्मण सिंह (जिला महामंत्री अटेवा बलिया), मुन्नू राम ब्लॉक अध्यक्ष रसड़ा, मनीष यादव, कृष्ण कुमार पांडे, कृपा शंकर सैनी, योगेंद्र कुमार भारती, निरंजन, दीप नारायण, हरीश, राजाराम, देवेंद्र यादव, रामाशीष यादव, राजू शर्मा, अटेवा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह आदि अटेवियंस उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago