वाराणसी एसटीएफ यूनिट ने एक ऐसी अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सरकारी नौकरी दिलवाने और परीक्षा पेपर सेंटिंग्स कराने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी को अंजाम देते थे। गिरोह के तीन सदस्य एसटीएफ की गिरफ्त में हैं।
बलिया का युवक है आरोपीः बताया जा रहा है कि सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कार्यवाही करते हुए जेएचवी मॉल के पास से निलेश सिंह उर्फ छोटू उर्फ अभिषेक पुत्र अनिल सिंह (बरवारति पट्टी, थाना भीमपुरा, बलिया), प्रदीप कुमार सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह (परसपुर, थाना मधुबन, मऊ) और अजय प्रताप सिंह पुत्र मुक्तेश्वर सिंह(रानेपुर थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली) को गिरफ्तार किया गया। ये सभी बेरोजगार युवाओं के साथ मुलाकात करने वाले थे।
तीनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। तीनों से पूछताछ करने पर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पूछताछ में पता चला कि इनका एक संगठित गिरोह है और यह वर्ष 2019 से सक्रिय है। उनके पास से एक बाइक, तीन मोबाइल, कई कूटरचित कागजात समेत कई आधार कार्ड और पैन बरामद हुए।
एसटीएफ वाराणसी यूनिट के इंस्पेक्टर पुनित परिहार ने बताया कि इस गिरोह का सरगना निलेश सिंह है। यह गिरोह स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, पुलिस, खाद्य निगम (उत्तर प्रदेश, हरियाणा और झारखंड), फॉरेस्ट गार्ड (उत्तर प्रदेश और बिहार/झारखण्ड) और आर्मी में जीडी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। कई युवाओं के साथ गिरोह ने ठगी की थी।
7 लाख रुपए में करते थे नौकरी का सौदाः आरोपियों ने बताया कि वह लोग इंटरनेट पर सरकारी नौकरी की वेबसाइट चेक किया करते हैं। फिर सरकारी नौकरी का लालच देकर बेराजगार युवाओं को निशाना बनाते थे। पहले उन्हें अलग अलग विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर देते और 7-7 लाख रुपए वसूलते थे। पूछताछ में निलेश ने अपने कई साथियों का नाम भी उजागर किया है। ये आरोपी अभी तक 60 से 70 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…