पूर्व मंत्री और बसपा के बड़े नेता घुरा राम ज्वाइन कर सकते हैं समाजवादी पार्टी

बलिया– बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) को तगड़ा झटका लगने वाला है। खबर के मुताबिक बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री घूरा राम हाथी की सवारी छोड़ साइकिल की सवारी कर सकते हैं। खबर के मुताबिक घुरा राम समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने जल्द ही लखनऊ जाने वाले हैं ।

बलिया खबर के सूत्रों से ये जानकारी सामने आई है की घुरा राम बसपा नेतृत्व से नाराजगी के चलते पार्टी छोड़ने का मन लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद ही बना चुके थे। बता दें की आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट से घूरा राम को लोकसभा चुनाव से लगभग एक साल पहले ही बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया था। लेकिन नामांकन भरने से कुछ दिन पहले ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व मंत्री घूरा राम का टिकट काट दिया था ।

मूलरूप से बलिया के रहने वाले धूरा राम वर्ष 1984 में बीएस-4 से जुड़े थे। वर्ष 1985 में उन्हें युवा बहुजन समाज पार्टी का बलिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वे वर्ष 1990 से वर्ष 1998 तक बसपा के जिलाध्यक्ष रहे।

इसी बीच वर्ष 1993 में उन्हें रसड़ा विधानसभा से बसपा का टिकट मिला और वे विधायक चुन लिए गये। वर्ष 1995 में धूरा राम को मायावती ने न केवल मंत्री बनाया था बल्कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्राविधिक शिक्षा, वैकल्पिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी दिये थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago