अखिलेश यादव के लिए अहम होंगे ये 2 दिन, राजभर की पार्टी से हो सकता है गठबंधन !

बलिया : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी एक बार फिर गठबंधन की राह पर चलने जा रही है। आज से दो दिन बात (27 अगस्त) सपा के लिए बेहद अहम दिन है, क्योंकि राज्य में होने वाले उपचुनाव में इस गठबंधन से पार्टी को काफी उम्मीद है।

भाजपा से अलग होने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) सपा से गठबंधन को लेकर अगली 27 अगस्त को फैसला करेगी। भासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने रविवार को बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक 27 अगस्त को लखनऊ में होगी, जिसमें सपा से गठबंधन को लेकर विचार करके निर्णय लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पूरी संभावना है कि बैठक में सपा से गठबंधन को लेकर निर्णय कर लिया जायेगा। राजभर ने एक सवाल पर बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के आमंत्रण पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने हाल में उनसे मुलाकात की थी। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और जंगल राज के खिलाफ सपा और सुभासपा एक मंच पर आ सकती हैं।गौरतलब है कि सुभासपा ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था और उसे चार सीटों पर सफलता मिली थी।

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था, मगर आरक्षण में आरक्षण तथा कुछ अन्य मुद्दों पर मतभेद होने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलेआम आलोचना करने पर राजभर को हाल में मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया गया था। सुभासपा का पूर्वांचल के कुछ इलाकों में खासकर राजभर बिरादरी में दबदबा माना जाता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago