बलिया- अपनी मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मचारियों की तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू

दूरसंचार कार्यालय परिसर में बलिया डिवीजन के बीएसएनएल कर्मचारियों का तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को शुरू किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखा। क्रमिक हड़ताल को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुखन वर्मा ने कहा कि यह निर्णय सरकार के ढुलमूल नीति को देखते हुए लिया गया है।

यदि हमारी मांगे सरकार द्वारा नहीं मानी जाती है तो यह क्रमिक भूख हड़ताल तीन दिनों के बाद केंद्रीय नेतृत्व के आगे की रणनीति के अनुसार चलेगी। यदि संभव हुआ तो यह भूख हड़ताल अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा।

कर्मचारियों ने अपने मांग पत्र में कहा है कि बीएसएनएल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पे रिवीजन, बीएसएनएल द्वारा डीओटू को दिया जाए। क्रमिक अनशन में अशोक सिंह, एलपी यादव, ठाकुर प्रसाद, कृपाशंकर सिंह, गौरीशंकर शर्मा, भरत राम, वीरेंद्र सिंह, लालबहादुर, भरत राम आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago