बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, भैंस से की मायावती की तुलना !

बलिया- अपने बयानों से चर्चा में  रहने वाले बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस बार यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती की तुलना भैंस से की है।

दरअसल, बलिया के बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह यहां मीडिया से बात कर रहे थे। पत्रकारों ने जम्मू-कश्मीर की पीडीपी और बीजेपी गठबंधन की सरकार और फिर इसके बिखराव पर सवाल किया, साथ ही आतंकी हमला और जवानों  की शहादत की भी बात कही, जिस पर विधायक सुरेंद्र सिंह भड़क गए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी को देश की मुख्यधारा में काम करने का पूरा मौका देती है, उसे अच्छा बनाने का प्रयास करती है। ऐसा ही जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बड़ा दिल दिखाते हुए यूपी में भी मायावती को सुधरने का पूरा मौका दिया था, लेकिन `भैंस फिर अपनी चाल चल पड़ी तो कोई क्या करे।`

उन्होंने कहा कि जब किसी की चिंतन और विचारधारा अगर बदलने वाली नहीं होती है तो बीजेपी ऐसे लोगों से किनारा कर लेती है। चिंतन के आधार पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने कश्मीर में जो किया वह अभिनंदनीय है।

सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से तीखे लहजे में कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की राष्ट्रभक्ति पर सवाल करने वाले लोग राष्ट्रद्रोही हैं। बीजेपी हमेशा से ही देश के हित में फैसले लिए हैं। जनता के हित में ही `जनता पार्टी` बनाई इसमें होकर काम किया।

आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह ही पहले ऐसा नेता नहीं हैं जो बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित बयान दिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती की तुलना वैश्या से कर डाली थी। उस समय दयाशंकर सिंह मायावती पर पैसे लेकर टिकट देने के आरोप पर बोल रहे थे।

उनके इस बयान पर कार्रवाई करते हुए बीजेपी ने उन्हें सिर्फ पद से हटाया था, बल्कि छह साल के लिए पार्टी ने निकाल दिया था। हालांकि चुनाव के बाद प्रदेश में बनी योगी सरकार के बाद उनपर से आरोप वापस लेते हुए उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago