Categories: बलिया

बलिया में बीएसए की बड़ी कार्रवाई, एक प्रधानाध्यापक समेत 3 शिक्षक सस्पेंड

बलिया में बीएसए ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां बीएसए मनिराम सिंह ने एक प्रधानाध्यापक समेत 3 अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एक साथ तीन शिक्षकों के निलंबन से विभागीय गलियारे में हड़कम्प मच गया है। बीएसए ने यह कार्रवाई औचक निरीक्षण में अनुपस्थिति के साथ ही गंभीर शिकायत मिलने पर की है।

बता दें शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रावि चौहान बस्ती रामपुर का निरीक्षण बीएसए ने 19 सितम्बर 2022 को किया था। शिकायत थी कि सहायक अध्यापिका अर्चना कभी-कभी स्कूल आती हैं और हस्ताक्षर करके चली जाती हैं। निरीक्षण के समय भी वह स्कूल में नहीं थी लेकिन उनके हस्ताक्षर थे। जिसके चलते बीएसए ने शिक्षिका को सस्पेंड करते हुए कन्या प्रावि गढ़िया से सम्बद्घ कर दिया है। मामले की जांच बीईओ मुरलीछपरा को सौंपी है।

वहीं, बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के ही प्रावि लबकरा के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र यादव, सहायक अध्यापिका प्रतिभा यादव को भी सस्पेंड किया है। इस विद्यालय का भी निरीक्षण बीएसए ने 19 सितम्बर को ही किया था, लेकिन विद्यालय पर न छात्र थे न अध्यापक। उसी वक्त रसोईया पहुंची, जिसने बताया कि यहां न तो बच्चे आते है न अध्यापक आते है।

बीएसए ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रधानाध्यापक देवेन्द्र यादव और सहायक अध्यापिका प्रतिभा यादव को सस्पेंड कर दिया है। प्रधानाध्यापक को प्रावि रसड़ा नं. 4 और सहायक अध्यापिका को कम्पोजिट विद्यालय रसड़ा से सम्बद्घ किया है। मामले की जांच बीईओ सीयर को सौंपी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago