कुंडेसर चट्टी कांड- आरोपी बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह सबूतों के अभाव में बरी

गाजीपुर

बहुचर्चित कुंडेसर चट्टी कांड का 27 साल बाद मंगलवार को फैसला आ गया। एमएलसी बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।.

दो मई 1991 को भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर-चट्टी में मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के काफिले पर फायरिंग हुई थी। इसमें तीन लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह और अनिल सिंह को मामले में आरोपी बनाया गया था।

 कोर्ट में एमएलसी बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह की पेशी के मद्देनजर कचहरी परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई थी। पूर्वांह्न दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक कचहरी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रही। कचहरी में आने और जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। संदिग्ध लोगों को पुलिस चेक करने के बाद ही कचहरी में प्रवेश करने दे रही थी। सादे वेश में भी दर्जनों पुलिस कर्मियों को लगाया गया था।

मामला मई 1991 में एक साथ हो रहे लोकसभा और विधानसभा के चुनाव के दौरान प्रत्याशी अफजाल अंसारी के काफिले पर हुई कुंडेसर चट्टी पर गोलाबारी में तीन लोगों की मौत से जुड़ा था जिसका फैसला द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया। इस दौरान दोनों हत्यारोपियों को जज ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। वाराणसी सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लाए गए एमएलसी बृजेश सिंह दोपहर करीब 12 बजे जनपद न्यायालय के कोर्ट नंबर दो में पहुंचे। दर्जनों लग्जरी गाड़ियां और निजी सुरक्षा कर्मी बृजेश के आगे-पीछे देखे गए। बृजेश के कोर्ट पहुंचने से पहले ही परिसर के बाहर सुरक्षा घेरा तगड़ा कर दिया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर बृजेश सिंह को सख्त सुरक्षा घेरे में वापस वाराणसी सेंट्रल जेल भेजा गया। एमएलसी बृजेश सिंह के जाने के डेढ़ घंटे बाद त्रिभुवन सिंह भी कोर्ट पहुंचा। एसपी सिटी प्रदीप दुबे तथा सीओ नगर आरबी सिंह के नेतृत्व में पुलिस का सुरक्षा घेरा सुबह से ही जस का तस बना हुआ था। कोर्ट में पहुंचने पर कागजी कार्यवाही पूरी की गई। इसके बाद गारद के साथ उसे मिर्जापुर जेल भेजा गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago