बलिया: बारात आई लेकिन शादी के मौके पर फरार हो गया दुल्हा, फिर क्या हुआ?

बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में हो रही एक शादी के दौरान अजीबो-गरीब घटना हो गई। शादी करने बारात तो पहुंची। साथ में दुल्हा भी आया। लेकिन ऐन मौके पर दुल्हा विवाह स्थल से भाग गया। वर और वधू दोनों पक्षों के लोग रात भर दुल्हे को खोजते रहे। लेकिन जब दुल्हा नहीं मिला ता दोनों पक्षों की पंचायत बैठाई गई। पंचायत के बाद वर और वधू पक्ष ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया।

जिले के बांसडीह क्षेत्र में एक मंदिर पर विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मामला रविवार की रात का है। मंदिर में लड़की वालों ने खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया था। लड़के वाले भी बारात लेकर ठाट-बाट से पहुंचे। लड़के और लड़की के रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा था। सभी रश्में एक के बाद एक पूरी की जा रहीं थीं। फिर बारी आई शादी के सबसे बड़े और जरूरी रश्म की। सिंदूरदान करने के लिए वर यानी दुल्हे को लाने रिश्तेदार गए। लेकिन दुल्हा नहीं मिला।

बारात में मौजूद लोगों का कहना है कि दुल्हा अपने दोस्तों के साथ ही मंदिर परिसर में बैठा हुआ आखिरी बार देखा गया था। लेकिन सिंदूरदान के लिए खोज पड़ी तो दुल्हा गायब था। परिजनों ने फोन किया तो फोन बंद था। आसपास तलाश शुरू हो गई। खूब खोजने के बाद भी जब दुल्हा नहीं मिला तो रिश्तेदार थक-हार कर बैठ गए।

दुल्हे के भाग जाने से लड़की पक्ष आक्रोशित हो गया। अंत में बात पंचायती तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोग बैठे। तय हुआ कि वर और वधू पक्ष ने अब तक जो लेनी-देनी की है उसे वापस एक-दूसरे को लौटा दिया जाए। दोनों तरफ के लोग इस पर राज़ी हुए और सारे दान-दहेज लौटा दिए गए। लेकिन इस घटना की चर्चा पूरे बांसडीह में फैली हुई है। लोगों के लिए ये सवाल काफी मुश्किल साबित हो रहा है कि आखिर शादी के ऐन मौके पर दुल्हा क्यों भाग गया?

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago