बलिया- नाले में तैरती मिली किशोरी की लाश, पुलिस बोली- ‘चोट के निशान नहीं, शिनाख्त जारी’

बलिया। बैरिया के एक नाले में 16 वर्षीय किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र के सोनबरसा-इमब्राहिमाबाद मार्ग पर ईंट भट्टा के पास स्थित भागड़ नाले से किशोरी की लाश बरामद की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

बता दें कि सोनबरसा से इमब्राहिमाबाद जाने वाले मार्ग के किनारे ईंट भट्टा के सामने मौजूद भागड़ नाला इन दिनों पानी से लबालब है। इसी नाले में लगभग 11 बजे कुछ लोगों ने एक किशोरी की लाश देखी। घबराए लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र, एसएचओ बैरिया शिवशंकर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक  किशोरी ने ब्लू रंग का टी शर्ट पहना था। लेकिन अभी किशोरी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किशोरी कहां की रहने वाली है और यहां कैसे आई। सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 17 साल हैं। किशोरी के शव को पानी से निकलवा के मर्चरी भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया शरीर पर कोई चोट नहीं है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago