बलियाः फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर हुए नाव हादसे में एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक नाव हादसे में लापता था। जिसका शव आज एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया।
बता दें कि गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर सोमवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान नाव हादसा हो गया था। नाव पर करीब 30 लोग सवार थे। तीन महिलाओं के शव बरामद हुए है, जिनकी पहचान हो चुकी है। घटना के तत्काल बाद डीएम रवीन्द्र कुमार व एसपी राजकरन नय्यर मौके पर पहुंच गये।
हादसे के बाद कुछ लोग लापता थे, जिनकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम पहुंची। मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष फेफना रोहन राकेश ने बताया कि मंगलवार की सुबह बरामद शव की शिनाख्त नवानगर निवासी सुरेन्द्र यादव (32) पुत्र स्व. शिवपूजन यादव के रूप में हुई है।
इधर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल को अलर्ट कर दिया, ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना ऱहा। एनडीआरएफ टीम पहुंच कर लापता की तलाश में जुट गयी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…