आजमगढ़ में मिला बलिया निवासी सरकारी अधिकारी का शव, पत्नी बोली- लखनऊ से लौटने के बाद थे परेशान

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के निवासी पंकज कुमार आजमगढ़ के करतालपुर क्षेत्र में बाथरूम में फंदे पर लटके पाए गए। वह आवास विकास परिषद में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।39 वर्षीय पंकज कुमार बाछापार गांव के निवासी थे। उनकी तैनाती आजमगढ़ में थी।

वह अपने परिवार के साथ करतालपुर क्षेत्र स्थित अशोक नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। पंकज की पत्नी रेखा ने बताया कि वह मंगलवार सुबह किसी काम से लखनऊ गए थे। लेकिन रात 10 बजे लौटे तो थोड़ा परेशान दिखे। वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए।पत्नी रेखा ने पकंज को परेशान देख उनके सिर पर तेल लगाने के साथ ही हाथ-पैर दबाया और सोने के लिए दूसरे कमरे में चली गई। बुधवार सुबह सात बजे पत्नी रेखा पति के कमरे में पहुंची तो पति नहीं दिखे।

उन्होंने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी रेखा ने दरवाजा पर जोर-जोर से खटखटाया लेकिन कोई जबाव नहीं मिला।परेशान रेखा ने जाली से अंदर देखा तो उनके पेरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि पंकज का शव शॉवर से रस्सी के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago