Categories: बलिया

बलियाः पथराव के बाद हटाई गई संत रविदास की तस्वीर, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

बलिया के गडवार थाना क्षेत्र के नरांव शिव मंदिर के प्रांगण में रविदास जी का फोटो रखने का मामला गरमा गया है। नौबत मारपीट तक जा पहुंची है। मंगलवार को पुलिस के गांव से निकलते ही दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले।

इस दौरान कुछ लोगों को चोटें आई है। वहीं मारपीट की जानकारी मिलते ही आधा दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों को समझाया लेकिन अभी भी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने फोटो और झंड़ा हटवा दिया है वहीं भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि नरांव शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को कुछ लोगों ने संत रविदास की फोटो रखकर झंड़ा गाड़ दिया था। वह लोग परिसर में मंदिर बनवाने की मांग कर रहे थे लेकिन दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था।

तीन दिनों से पुलिस व प्रशासन दोनों पक्षों में समझा रहा था। मंगलवार सुबह सीओ व रसड़ा तहसीलदार ने दोनों पक्षों से बातचीत की लेकिन मसला हल नहीं हुआ। वहीं दोपहर में वीआईपी कार्यक्रम के लिए फोर्स जैसे ही वहां से हटी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ महिलाएं चोटिल हो गईं और सामान क्षतिग्रस्त हो गए।

पथराव की सूचना पर बलिया कोतवाल बालमुकुंद, सीओ सिटी भूषण वर्मा, सुखपुरा इंस्पेक्टर दुर्गेश्वर मिश्र, दुबहर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फुटमार्च कर मामले को शांत कराया। एसडीएम रसड़ा दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में पुन: समझौते की बात की गई, लेकिन सुलह नहीं हो सकी। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे पुलिस ने लाठियां भांज कर सभी को वहां से खदेड़ दिया और संत रविदास की फोटो और झंडे को कब्जे में ले लिया।

एसडीएम का कहना है कि पथराव के बाद कार्यवाही की गई है। संत रविदास की फोटो बिना अनुमति के रखी गई थी उसे हटवा दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने फुटमार्ट कर मामले को शांत कराया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago