बलिया – इमरजेंसी में कैसे बचेगी जान, कंगाल हुआ ब्लड बैंक, सिर्फ तीन यूनिट खून

बलिया। बलिया के जिला अस्पताल का हाल कैसा है ये किसी से छुपा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की कमजोर इच्छा शक्ति, जगह-जगह अव्यवस्था, चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की घोर कमी से जूझ रहे यहां के जिला अस्पताल का ब्लड बैंक भी कंगाली के कगार पर दिख रहा है।

खबर के मुताबिक यहाँ के ब्लड बैंक में फिलहाल ‘ए निगेटिव का मात्र तीन यूनिट खून है। इसके अलावा अन्य ग्रुप का एक यूनिट ब्लड भी नहीं है। अगर आपातकाल में यहां एक साथ आधा दर्जन लोगों को खून की जरूरत पड़े तो उसे पूरा नहीं किया जा सकता है। वैसे भी यहां खून की कमी से न जाने कितनी जाने यूं हीं चली गई है, पर इस महत्वपूर्ण मसले पर कहीं से कोई गंभीरता नहीं बरती जा रही है।

बताया जाता है कि जिलेवासियों को आसानी से खून की आवश्यकता पूर्ति के लिए जिला अस्पताल में 350 यूनिट ब्लड रखने की क्षमता वाले ब्लड बैंक की स्थापना हुई। खून को सुरक्षित रखने के लिए दो फ्रिजरों की भी व्यवस्था है। लेकिन बिडम्बना यह है कि ब्लड बैंक में पिछले 10 वर्षों से पैथलाजिस्ट ही नहीं है।

लिहाजा एलटी के सहारे ब्लड बैंक को चलाया जा रहा है। खून की कमी के पीछे रक्तदान करने के प्रति जागरूकता में आयी कमी है। क्योंकि जिले में रक्तदाता काफी कम हैं और खून की आवश्यकता लोगों को अधिक है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago