बलिया डीएम की बड़ी कार्रवाई, दुर्जनपुर कांड के आरोपी समेत 3 असलहाधारियों के लाइसेंस निरस्त

बलिया डेस्क : बलिया के दुर्जनपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के दो लाइसेंसी हथियार निरस्त कर जब्तीकरण की कार्यवाही बलिया डीएम ने की है ।

पुलिस विभाग की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा  द्वारा आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ये कारवाई की गई है ।

बता दें की धीरेंद्र प्रताप सिंह के आलवा आपराधिक कृत्यों में संलिप्त कई और लाइसेंस धारियों के लाइसेंस निरस्त कर  4 शस्त्रों के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है । चारों शस्त्रों को जिलाधिकारी अदिति सिंह ने चार अप्रैल को निरस्त किया है।

इनमें जनार्दन तिवारी पुत्र शेषनाथ तिवारी निवासी बहुआरा थाना सहतवार जनपद बलिया का एक शस्त्र ,ओमकार नाथ तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी तिखमपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया का एक शस्त्र , धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह पुत्र विरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी दुर्जनपुर थाना रेवती जनपद बलिया का दो शस्त्र हैं ।

बता दें कि बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर 2020 को दोपहर बाद पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब कोटा की दुकान के लिए एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में गांव में खुली बैठक चल रही थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago