Categories: बलिया

शासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बलिया के ब्लॉक प्रमुखों ने बनाई योजना

शासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिलेभर के ब्लॉक प्रमुख आगे आए हैं। बुधवार को पीडब्लूयडी गेस्ट हाउस में ब्लॉक संघ की बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सभी ब्लॉक प्रमुखों ने मनरेगा के कार्यों को प्राथमिकता से कराने की बात कही।

बता दें कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचे, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक प्रमुखों ने बैठक का आयोजन किया जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से बेहतर विकास करके ब्लाक का नाम रोशन करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सीयर ब्लाक के प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि यदि विकास की बात हो रही है तो सबसे बड़ा उदाहरण सीयर ब्लाक है। हमारी पूरी कोशिश होती है कि शासन के धन को बेहतर तरीके से जनता की हित में खर्च करके सुंदर काम कराया जा सके।

इसके अलावा ब्लाक प्रमुख देवनारायण पूना सिंह ने भी विकास कार्यों पर चर्चा की। ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि ब्लाकों के अंतर्गत जो भी गांव है वह विकास पर नंबर वन हो। जिसकी चर्चा लखनऊ से दिल्ली तक हो। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह, राघवेंद्र यादव, रितिक कुमार, वंशीधर यादव, शशांक शेखर तिवारी आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago