Categories: देश

VIDEO-राहुल गांधी की रैली में बलून ब्लास्ट, थम गईं सांसें, सहम गये लोग

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी तरह से आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार में जुट गए हैं। शनिवार को वे मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 8 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। हालांकि इसी दौरान एक हादसा हो गया, दरअसल पार्टी के कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने रैली में राहुल गांधी के लिए ‘आरती’ की व्यवस्था की थी, लेकिन दीपक की लौ से वहां गुब्बारों में आग लग गई, जिससे वहां एक जोर का धमाका हुआ। हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ।

ये घटना तब हुई जब कुछ कार्यकर्ता राहुल गांधी की ओर ‘आरती’ की ट्रे लेकर बढ़ रहे थे, इसी दौरान गलती से वो गुब्बारों के संपर्क में आ गई और वहां एक जोरदार धमाका हुआ। गुब्बारों के फटने से राहुल गांधी थोड़ी ही दूरी पर थे। विस्फोट सुनने के बाद कुछ पलों के लिए, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ राहुल गांधी भी अचंभित रह गए।

पुलिस और एसपीजी ने जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण लिया और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया।

राहुल गांधी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की पवित्र नदी नर्मदा की पूजा-अर्चना करने के बाद यहां अपना आठ किलोमीटर का रोड शो शुरू किया। राहुल ने अब्दुल हमीद चौक से रोड शो शुरू किया। आठ किलोमीटर लंबा रोड शो मार्ग पूरी तरह बैनर-पोस्टरों से पटा हुआ था। स्वागत से लिए 100 से अधिक मंच लगाए गए।

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले जब राहुल ने 17 सितंबर को भोपाल से रैली की थी, तब कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौट कर आए राहुल पोस्टरों में ‘शिवभक्त’ के रूप में नजर आए थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago