Categories: देश

राजस्थान, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी बना सकती सरकार- सर्वे

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया वही ‘एबीपी न्यूज सी वोटर’ के शनिवार को आए ओपिनियन पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर होगी। वहीं राजस्थान में कांग्रेस बड़े अंतर से सत्ता में वापसी कर सकती है।

सर्वे के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी सरकार बना सकती है। इन तीनों राज्यों में भाजपा सत्ता से बाहर हो सकती है। मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। इस टक्कर में जीतने पर कांग्रेस की पंद्रह साल बाद  राज्य में सत्ता में वापसी होगी। वहीं राजस्थान में सर्वे कांग्रेस को बड़े अंतर से जीत का अनुमान लगा रहा है।

ये सर्वे 1 से 30 सितंबर के बीच तीन राज्यों की सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया गया है। छत्तीसगढ़ में 9906 राजस्थान में 7797 और मध्य प्रदेश में 8493 लोगों की राय ली गई है।

मध्य प्रदेश – ( कुल सीट – 230 ) 

दल अनुमानित सीट मत प्रतिशत अनुमानित

कांग्रेस – 122 41.5

भाजपा – 108 42.2

अन्य –  00 16.3

मध्य प्रदेश  – 2013

पार्टी सीट      मत प्रतिशत

भाजपा 165 44.88

कांग्रेस  58 36.38

अन्य  07 11. 67

छत्तीसगढ़  (कुल सीट 90 )

दल     अनुमानित सीट     मत प्रतिशत अनुमानित

कांग्रेस     47                   38.9

भाजपा    40                   38.6

अन्य       03                   22.25

छत्तीसगढ़ : 2013

पार्टी     सीट     मत प्रतिशत

भाजपा   49       41

कांग्रेस    39       40

अन्य       2        19

राजस्थान  (कुल सीट – 200) 

पार्टी     अनुमानित सीट     मत प्रतिशत अनुमानित

भाजपा        56                   34

कांग्रेस        142                  50

अन्य           02                   16

राजस्थान ( 2013 ) 

पार्टी       सीटें     मत प्रतिशत

भाजपा   163      45.2

कांग्रेस      21      33.1

बसपा       03        3.4

अन्य        13        18

लोकसभा चुनाव में भाजपा रहेगी आगे

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल माना जा रहा है, पर सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर जनता की राय अलग है। तीन राज्यों के लोग लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव मई 2019 तक संभावित हैं।

लोकसभा में किसे वोट देंगे ?

मध्य प्रदेश सीट- 29

भाजपा 49%

कांग्रेस 42 %

अन्य 9 %

छत्तीसगढ़ – सीट- 11

भाजपा  48%

कांग्रेस 39%

अन्य 13%

राजस्थान – सीट- 25

भाजपा  47%

कांग्रेस- 43%

अन्य- 10%

बलिया ख़बर

Recent Posts

बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? बलिया ख़बर के ऑनलाइन सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

14 hours ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

15 hours ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago