Categories: बलिया

भाजपा के विकास की धरातल पर हवा निकल चुकी हैः सपा नेता अनिल राय

बलिया। जनसंपर्क अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के नेता अनिल राय अपने नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा मनियारी जंसाव और हरिपुर पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की खराब नीतियों को जनता के सामने रखा।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान अनिल राय ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ विकास के झूठा प्रचार प्रसार करवा रही है तथा आम जनमानस में अपना विश्वास खो चुके जनप्रतिनिधियों से जन विश्वास यात्रा निकलवा रही है। जबकि धरातल पर इनकी विकास की हवा निकल चुका है।

उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों पर संज्ञान लेते हुए कहा कि बीते पांच साल में नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में समाजवादी सरकार में बने गली मुहल्ले की सड़क बिलकुल टूट चुकी है तथा टूटी फूटी नालियां पानी से भरी पड़ी है। लेकिन इन्हें बनवाया नहीं गया। चुनाव के पहले लंबे लंबे वादे करके सत्ता में आई सरकार पुनः जनता को ठगने का प्रयास कर रही है लेकिन इस बार जनता इन्हे माफ करने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता इनको खदेड़ने का काम करेगी।

भाजपा की पोल खोलने के साथ ही अनिल राय ने समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों से जनता को रूबरू कराया। इस दौरान मौजूद युवाओं, बड़े-बुजुर्गों ने आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की बात की।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मनीष पाण्डेय (प्रधान), पूर्व ब्लाक प्रमुख गुडडू राय, लाल जी (प्रधान), बशिष्ट जी (पूर्व बीडीसी), अवध किशोर राय,आकाश दयाल, आनंद दयाल, गोविंदा कुमार, उपेंद्र कुमार, शिव कुमार गुप्ता (पूर्व प्रधान), बब्बलू पटेल, अयोध्या बिंद, बिहारी बिंद, संजीत साहनी, अक्षय वर्मा, अक्षय तिवारी, शक्ति नाथ जी, बबलू राम, प्रीतम सिंह, मुन्ना राम, अशोक प्रसाद, संजय सिंह, किशोर राम, विकी उपाध्याय, दिनेश यादव, मन्नू यादव, सुभाष राम, राकेश राम, श्री राम राम आदि उपस्थित थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago