स्‍टिंग ऑपरेशन में फसे घोसी के सांसद हरिनारायण राजभर , कट सकता है टिकट !

रिपब्‍लिक चैनल ने ‘ऑपरेशन बिकाऊ सांसद’ के प्रोग्राम में ऐसे सांसदों का खुलासा किया है, जो खुद को बेचने में गुरेज नहीं करते. ऑपरेशन बिकाऊ घोसी से बीजेपी के सांसद हरिनारायण राजभर हैं. घोसी सांसद का स्टिंग में नाम आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है.

स्टिंग में क्या बोले हरिनारायण राजभर –मोदी के राज में पैसा कमाना मुश्किल हो गया है. लोग खा रहे हैं. मोदी के कदम बेअसर हैं. सांसद ने कहा कि पिछले चुनाव में 85 लाख रुपया लगा था. 5-5 करोड़ रुपये लगाने वाले मोदी लहर में चुनाव हार गए. राजभर का कहना था कि काम ऐसे किया जाए कि कहीं फंसने की कोई गुंजाइश न हो. कैश न दीजिए लेकिन चुनाव में काम करवा दीजिए. उन्होंने प्रचार के लिए मदद की बात कही.

बता दें विवादित बयानों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाले घोसी सांसद हरिनारायन राजभर भ्रष्टाचर के आरोपों के घेर में फंसते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को प्रसारित एक निजी टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में भाजपा सांसद काम कराने के बदले करोड़ों रुपये की मांग करते दिखाए गए हैं।

इस दौरान उन्होंने यहां तक बोल दिया कि वोटर बिकाऊ होते हैं। इन्हें पैसे से खरीद कर चुनाव जीता जा सकता है।
हालांकि राजभर ने स्टिंग ऑपरेशन के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया। दावे के साथ कहा कि इस बारे में उनकी किसी से बात नहीं हुई है। न ही उन्होंने किसी से कभी भी काम कराने के बदले धन मांगा है। बोले, अगर टीवी पर कोई खबर है तो यह साजिश हो सकती है। उधर, चुनाव के ठीक पहले सांसद के स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद राजभर की दोबारा उम्मीदवारी को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं। आम मतदाताओं से लेकर भाजपा नेता इस मुद्दे पर दिनभर चर्चा करते रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago