भाजपा के रंग में रंगा बलिया का ये सरकारी स्कूल, प्रिंसिपल ने कहा गलत डब्बा खुल गया !

बलिया में एक प्राथमिक विद्यालय पर स्कूल कप बीजेपी के झंडे के रंग में रंगने का आरोप लगा है । सबसे मजेदार बाद बड़ी यह की विद्यालय में लोकसभा चुनाव के लिये वोट भी डाले जाएंगे। प्रिंसिपल ने भी इसकी पुष्टि की है कि वहां पोलिंग बूथ बनता है। इस मामले में प्रिंसिपल की सफाई भी हैरान करने वाली है। उनका कहना है कि मजदूरों ने गलत रंग ला दिया और डिब्बा खुल गया था इसलिये उसी रंग से पेंट करा दिया। यह पूछने पर कि ये किसी पार्टी के झंडे का रंग है तो उन्होंने जवाब भाजपा का नाम लिया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इसमें एक रंग तो भारतीय झंडे का भी शामिल है।

बता दें की मामला बलिया जिले के हनुमानगंज धरहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। बताया गया है कि विद्यालय को कुछ समय पहले पेंट कराया गया। इस बार पुराने रंग में न रंगाकर विद्यालय को भारतीय जनता पार्टी के झंडे वाले केसरिया और हरे रंग में रंगवा दिया गया। इसके बाद लोकसभा चुनावों की रणभेरी बजी और चुनाव आयोग के इलेक्शन की तिथियों का किया, जिसके बाद देश में आचार संहिता लागू हो गयी। इसके बाद रातों रात हर जगह से सियासी पार्टियों और नेताओं के बैनर-पोस्टर हटा दिये गए। सरकारी विज्ञापन या तो हटा दिये गए या फिर ढक दिये गए।

बावजूद आचार संहिता लगने के भाजपा के झंडे के रंग में रंगा हनुमानगंज धरहरा प्राथमिक विद्यालय जस का तस है। वहीँ विपक्षी पार्टियां आचार संहिता का उल्लंघन बता रही हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ने इसके खिलाफ जिला निर्वाचन कार्यालय में शिकायत भी की है। गांव के लोगों का भी कहना है कि इससे बीजेपी का प्रचार हो रहा है और चुनाव में इसका गलत असर पड़ेगा। गांव के अवधेश ने बताया कि बच्चे भी गांव में जाकर कह रहे हैं कि उनका विद्यालय भाजपा के रंग में रंग गया है।

उधर स्कूल के इस रंग में रंगे जाने को लेकर जब प्रिंसिपल पुष्पा यादव से सवाल किया गया तो उनका जवाब हैरानी भरा था। उन्होंने कहा कि मजदूर गलत रंग का डिब्बा ले आए और डिब्बा खुल जाने के बाद उसी रंग में पेंट कर दिया। इस बारे में जब  डीएम से जानना चाहा गया तो उन्होंने बताया कि स्कूल को किस रंग से रंगा जाए इसके लिये कोई शासनादेश नहीं है। हां ये प्रकाश में आया है की विद्यालय रंगने में किसी पार्टी विशेष के रंगों का प्रयोग गलती से हो गाय है। बीएसए से वार्ता कर ली गयी है और इसे दूसरे रंग में रंगवा दिया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago