हरिनारायण राजभर ने अपनी ही सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, योगी को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश के घोसी से बीजेपी सांसद हरिनारायण राजभर ने अपनी ही सरकार पर  भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर उन्होंने योगी से शिकायत भी की है, जिसके बाद विपक्ष ने जायसवाल को बर्खास्त कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। राजभर का आरोप है कि बच्चों के जूते-मोजे खरीदने के टेंडर में मंत्री द्वारा अपने लोगों को ही फायदा पहुंचाया जा रहा है। राजभर ने इन आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। उन्होंने मंत्री पर सरकारी ठेकों में गंभीर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में राजभर ने बेसिक शिक्षा मंत्री, बाल विकास एवं पुष्टाहार के उच्चाधिकारियों पर बड़े पैमाने पर जनता से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुष्टाहार विभाग के टेंडर में भी निजी लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। सांसद के मुताबिक पिछले 10 महीने से मऊ में पौष्टिक आहार की आपूर्ति नहीं हो रही है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है कि आपूर्ति एक भी दिन रुकनी नहीं चाहिए। सरकार के अधिकारी बड़े पैमाने पर धांधली करने में जुटे हुए हैं, जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से त्वरित जांच कराने का आग्रह किया है। वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि योगी सरकार अनुपमा जायसवाल को तुरंत बर्खास्त करे और मामले की जांच कराए।

राजपूत ने कहा, ‘यह आरोप विपक्ष ने नहीं बल्कि उनके अपने सांसद ने लगाया है। इसीलिए अनुपमा को तत्काल बर्खास्त किया जाए और मामले की जांच कराई जाए। यदि आरोप झूठे हैं तो सांसद के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।’ इस पूरे मामले पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सांसद ने जो आरोप लगाए हैं, वह वाकई गंभीर हैं और सरकार इसकी जांच कराएगी। जांच के बाद जो उचित होगा वह कदम उठाया जाएगा। जायसवाल की बर्खास्तगी के सवाल पर त्रिपाठी ने कहा कि दुर्भाग्य है कि इस समय विपक्ष की स्थिति शून्य हो गई है लेकिन अपने ही लोग विपक्ष का काम करने में लगे हुए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago