भाजपा विधायक की दरोगा को धमकी, कहा- तुम्हें ‘बलिया’ भिजवा दूंगा

मेरठ में हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक का का एक ऑडियो वायरल हो रहा है।   इस वायरल ऑडियो में  इंस्पेक्टर मवाना एमपी सिंह को धमकाते हुए चेतावनी दे रहे हैं कि आज की तारीख नोट कर लो। तुम्हारा तबादला बलिया करा दूंगा। वहीं, थाना प्रभारी कह रहे हैं कि नौकरी करनी है तो बलिया में भी कर लेंगे। हालांकि बाद में इंस्पेक्टर ने हथियार डालकर कहा कि नाराज न हों। जीडी साफ कर दूंगा। इसके बाद विधायक यह कहकर कॉल काट देते हैं तुम जानो तुम्हें क्या करना है।

सत्ताधारियों का पुलिस कार्रवाई में कितना ज्यादा दखल है, विधायक हस्तिनापुर और इंस्पेक्टर मवाना के मध्य वार्ता की यह वायरल ऑडियो क्लिप इसे फिर साबित कर रही है। मामला 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। ऑडियो में विधायक की कॉल इंस्पेक्टर के मोबाइल पर आती है। वे इंस्पेक्टर से पूछते हैं कि क्या हुआ उसका, रात जो कहा था उसे छोड़ने को। जिस पर इंस्पेक्टर जवाब देते हैं कि मामला धारा 377 (अप्राकृतिक कृत्य) में न कर धारा 151 (शांति भंग) में कर दिया है। इतना निभाना पडे़गा, मजबूरी है। इन्हें एसडीएम के यहां से छुड़वा देंगे। महिला बहुत परेशान कर रही है। उसके साथ गलत हुआ है वैसे। इस पर विधायक नाराजगी में कहते हैं कि ऐसा है, आप आज नोट कर लो, तुम्हें बलिया नहीं पहुंचवाया तो मेरा नाम बदल देना। नहीं कराया तो राजनीति छोड़ देंगे। जिस पर इंस्पेक्टर कहते हैं कि हमें तो नौकरी करनी है विधायक जी। बलिया में भी कोई तो नौकरी कर ही रहा होगा। शांति भंग में करके मैंने क्या गुनाह कर दिया।

क्लिप के अनुसार विधायक कहते हैं कि यदि तुम्हें अपनी मर्जी चलानी है। तुम सोच रहे हो कि जिले के एक दो नेता तुम्हें बचाकर जिले में ही इधर-उधर करा देंगे। अब तुम्हारा ट्रांसफर मैं कराकर लाऊंगा। इस पर इंस्पेक्टर कहते हैं, आप नाराज न हों। महिला बहुत दुखी थी वाकई में। उसके साथ गलत हुआ है। इस पर विधायक कहते हैं कि गलत काम कुछ नहीं हुआ था। पति-पत्नि का झगड़ा है। पैसे तुमने ले लिए। जिस पर इंस्पेक्टर कहते हैं कि ईश्वर कसम, अपनी औलाद की कसम, मैं पैसे नहीं लेता हूं। यदि आप इसे साबित कर दें तो नौकरी छोड़ दूंगा। आपको किसी ने गलत बताया है। विधायक कहते हैं कि आज के बाद तुम्हें फोन नहीं करूंगा। तुम खुद कहोगे कि मेरे साथ क्या कर दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर कहते हैं कि यदि जिद्द वाली बात तो चलो जीडी को भी साफ कर दूंगा। विधायक कहते हैं कि इसमें जिद्द वाली क्या बात है जो हम कह रहे हैं तुम उसका उल्टा कर रहे हो। आगे के लिए समझ लेना। जिस पर इंस्पेक्टर कहते हैं इसमें किसी को भेजो तो सही जो जिम्मेदारी के साथ निपटारा तो कर दे।

दरअसल, मामला पति पत्नी के विवाद का बताया गया। थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी हापुड़ हुई थी। महिला का आरोप था कि उसका पति मारपीट करता है। गलत काम करता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि लिखित में समझौता दे रखा है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago