बलिया- भाजपा विधायक की ‘गुंडागर्दी’, DM के सामने अफसर के साथ की धक्का-मुक्की

बलिया : अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह इस बार अधिकारी से धक्का-मुक्की के मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विधायक के साथ बैठक के दौरान अधिकारी से अपशब्द कहकर धक्का-मुक्की की गई। हालांकि बाद में दोनों ने आपस में सुलह भी कर लिया। घटना के बाद बैठक बीच में रोक दी गई. घटना के बाद अधिकारियों में आक्रोश है और वह लामबंद होने लगे हैं. मौके की नजाकत को भांपते हुए बीजेपी विधायक ने डीआईओएस से माफी मांगी.

जानकारी के अनुसार, विधायक सुरेंद्र सिंह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम से मिलने गए थे। उसी दौरान उनकी डीआईओएस नरेंद्र देव पांडेय से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बीच-बचाव करते हुए डीआईओएस नरेंद्र देव पांडेय को सभागार से बाहर भेजा। घटना के वक्त डीएम भवानी सिंह वहां मौजूद थे।

दरअसल कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद भरत सिंह और डीएम भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में शनिवार की शाम शिक्षा विभाग व अन्य विभागों में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में शामिल होने के लिए बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे थे. बैठक के दौरान ही जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने कुछ ऐसा कहा, जो विधायक को नागवार गुजरा. विधायक के समर्थक भी आक्रोशित हो गए और गुस्से में जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ हाथापाई शुरू कर दी.

मीडिया से बात करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह मृतक आश्रित को नौकरी दिलाने के लिए यहां आए थे। लेकिन बार-बार आग्रह करने के बाद भी डीआईओएस इस मामले को नजर अंदाज कर देते थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago