प्रधानमंत्री की बातों की धज्जियां उड़ा रहे बीजेपी विधायक !

बलिया डेस्क :  अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले बैरिया विधायक एक बार फिर चर्चा में हैं.  एक तरफ़ जहां जब देश कोरोना कि महामारी झेल रहा है. दिन ब दिन स्थिति नाजुक होती जा रही है. ऐसे हालात में भी कुछ लोग इसकी गम्भीरता को नहीं समझ रहे हैं.

हम बात कर रहे हैं बलिया के बैरिया विधानसभा के बीजेपी विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की,  जिनकी तस्वीर सोसिल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है . वायरल फोटो में विधायक सुरेन्द्र लोगों की मदद करते देखे जा सकते हैं .

हालाँकि मदद करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन विधायक सुरेन्द्र  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही भूल गए. सरेआम प्रधानमंत्री की बातों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. अब हमारे नेता जी ऐसे हैं तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है.

विधायक सुरेन्द्र  को इतना तक नहीं पता कि सोशल डिस्टेंडिंग ही एक ऐसा जरिया है जिसे क्रोना की चैन तोड़ी जा सकती है. लेकिन विधायक जी को शायद इतना इल्म नहीं है. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने आई है, इसे देख इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है.

फ़िलहाल करोना वायरस का कोई इलाज हमारे पास नहीं है. ऐसे में विधायक जी समाज की बर्बादी का कहीं ज़रिया न बन जाएँ?

 

(नोट : इस फोटो की पुष्ठी बलिया खबर नहीं करता, ये हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है )

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago