Categories: Uncategorized

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा- ज्यादातर मुसलमान देशद्रोही और आतंकी

बलिया-  बैरिय से भाजपा के चर्चित और विवादित विधायक सुरेंद्र सिंह ने देश के मुस्लिम समाज पर निशाना साधते हुए एक बार फिर विवादित बयान दिया है. बीजेपी विधायक ने कहा कि देशद्रोही और आतंकवादी स्वभाव का करार दिया और कहा कि भाजपा केंद्र में फिर से सत्ता में आयी तो देश तोड़ने की नीयत रखने वालों को हमेशा के लिए तोड़ दिया जायेगा.

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने रविवार को दूबेछपरा गांव में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुस्लिम लीग को ‘वायरस’ बताये जाने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह तल्ख बयान दिया.

उन्होंने मुस्लिम समाज का जिक्र करते हुए कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम और वीर अब्दुल हमीद सरीखे कुछ अच्छे लोगों को छोड़ दें तो इस समाज के ज्यादातर लोग राष्ट्रविरोधी और आतंकवादी स्वभाव के हैं. मोदी और योगी के युग में यह वायरस पनपने वाले नही हैं.

सिंह ने यह भी कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की फिर सरकार बनी तो देश तोड़ने की नीयत रखने वालों को हमेशा-हमेशा के लिये तोड़ कर रख दिया जायेगा. ये पहले मौका नहीं है, जब सुरेंद्र सिंह ने इस तरह का विवादित बयान दिया है. इससे पहले भी विधायक द्वारा ऐसे आपत्तिजनक बयान दिए जा चुके हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago