सांकेतिक तस्वीर
बलिया में एक शिक्षक ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया। मामला बैरिया इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय का है जहाँ शिक्षक छात्राओं को मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता था। कई छात्राओं ने उससे तंग आकर स्कूल जाना ही बंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने अधिकारियों से शिकायत की। जांच में मामला सही मिलने पर शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।
स्कूल का शिक्षक पिछले कुछ दिनों से कक्षा चौथी व पांचवीं क्लास की छात्राओं को मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाता था। जानकारी अभिभावकों को तब हुई जब पिछले दो दिनों से छात्राएं स्कूल नहीं जा रही थीं। कारण पूछे जाने पर कुछ ने अपने घरवालों को पूरे मामले से अवगत कराया। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की तो हड़कम्प मच गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय ने मामले की जांच करने के लिये खंड शिक्षाधिकारी हेमंत मिश्र को भेजा। सोमवार को बीईओ गांव में पहुंचे तथा छात्राओं व अभिभावकों से बातचीत कर पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया। बीएसए ने रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया शिक्षक अरविंद कुमार को दोषी मानते हुए निलम्बित कर दिया। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ बैरिया पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…