Categories: featuredरसड़ा

रसड़ा मामले पर बोले BJP विधायक- राजभर समाज के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा

बलिया डेस्क : रसड़ा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी पार्टियां इस मामले को लेकर सूबे की योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। विपक्षी पार्टियों के हमले को देखते हुए सिकंदरपुर से बीजेपी विधायक संजय यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां अपना सियासी उल्लू सीधा करने के लिए मामले को बेवजह तूल दे रही हैं।

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए संजय यादव ने कहा कि विपक्षी पार्टियां रसड़ा मामले को बेवजह तूल दे रही हैं। प्रदेश सरकार आम जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अगर कहीं से कोई चूक हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की दाएगी।

अगर मामले में पुलिस दोषी पाई जाती है तो उसे भी बख़्शा नहीं जाएगा। राजभरों के साथ कोई भी नाइंसाफ़ी नहीं होने दी जाएगी। बीजेपी विधायक ने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज प्रदेश में जिस तरह से गुंडे माफियाओं को जेल के अंदर बंद किया जा रहा है उससे सपा और बसपा घबरा गई हैं और प्रदेश सरकार पर अनावश्यक आरोप लगा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सपा व बसपा की सरकारों में प्रदेश में केवल गुंडे-माफियाओं का राज था और आम जनता अपने घरों में दुबकी रहती थी। संजय यादव ने मामले में इंसाफ़ किए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि पीड़ित राजभर परिवार के साथ प्रदेश सरकार कदम से कदम मिलाकर खड़ी है और उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने सपा-बसपा को घेरते हुए कहा कि आज जिस तरह से पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है उससे ये लोग घबरा गए हैं और अपनी सियासी ज़मीन खिसकती देख रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago