भाजपा के 7वें मुस्लिम सांसद ज़फर इस्लाम का बलिया से है खास रिश्ता !

बलिया डेस्क : ज़फर इस्लाम को भाजपा के नए मुस्लिम चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है. अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट पर भाजपा नेता जफर इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. दर असल इस उपचुनाव में भाजपा नेता और पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अपना नाम वापस ले लिया था जिसके बाद ज़फर इस्लाम का रास्ता खाली हो गया.बता दें कि भाजपा के सातवें मुस्लिम नेता हैं जो संसद पहुंचे हैं.बलिया से है रिश्ता–  काफी कम लोगों को पता है कि ज़फर इस्लाम का ताल्लुक बलिया से भी रहा है. दरअसल ज़फर इस्लाम के दादा डॉक्टर कलीमुल्लाह मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे. लेकिन पेशेगत मजबूरी की वजह से उन्हें बलिया छोड़ झारखण्ड के हजारीबाग का रुख करना पड़ा और फिर वह वहीँ के ही रह गए.

एक बार बलिया से जाने के बाद फिर वह वापस नहीं लौटे. वक़्त गुज़रता गया और वह वहीँ शिफ्ट हो गए. ज़फर इस्लाम की भी शुरूआती पढ़ाई हजारीबाग हाईस्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने मार्खम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से भी तालीम हासिल की.कैसे पहुचे राज्यसभा- सात साल पहले वो प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए थे. बाद में पार्टी द्वारा उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता पद का प्रभार सौंपा गया. जफर इस्लाम स्वभाव से मृदुभाषी हैं और उनका पीएम मोदी के साथ भी अच्छा संबंध बताया जाता है.   माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस से बीजेपी में शामिल कराने के इनाम के तौर पर उन्हें प्रत्याशी बनाया गया, क्योंकि उन्होंने बहुत ही खामोशी के साथ मध्य प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स को अंजाम दिया था.

आईआईएम और एएमयू से की पढ़ाई–  ज़फर इस्लाम सियासी होने के साथ साथ बेहद काबिल और पढ़े लिखे इंसान है. यही वजह है कि भाजपा ने मुस्लिम चेहरे के तौर पर उन्हें आगे किया है. उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों ने मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और भारत में ड्यूश बैंक के वह एमडी भी रहे हैं.

बहरहाल, अब भाजपा की तरफ से संसद तक पहुँचने वाले ज़फर इस्लाम की प्राथमिकता मुसलामानों को पार्टी से जोड़ने और पार्टी की बात मुसलमानों के बीच रखने की है. देखते हैं कि पार्टी से मिली इज ज़िम्मेदारी को वह कहाँ तक निभा पाते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago