Categories: बलिया

देर रात जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा विधायक, CMO को लगाई फटकार, यह है वजह

बलिया जिला चिकित्सालय में अक्सर अनियमितताओं का अंबार लगा रहता है पर कोई कार्यवाही नहीं होती। लेकिन इस बार भाजपा विधायक अस्पताल की लापरवाहियों को लेकर सख्त दिखे। वह देर रात अचानक जिला चिकित्सालय पहुंच गए और सीएमओ को जमकर फटकार लगाई।

अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शवों का पोस्टमार्टम समय पर न होने की शिकायत विधायक को मिली थी। जिसके बाद उन्होंने सीधे अस्पताल पहुंचकर सीएमओ को फटकारा साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार लाए जाने की नसीहत दी। वहीं विधायक सुरेंद्र सिंह के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया।

वहीं विधायक सुरेंद्र सिंह ने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा और सुधार के निर्देश दिए। विधायक की नाराजगी के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया है और शवों के पोस्टमार्टम के प्रकिया शुरु कर दी गई है। वहीं सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायक ने उक्त मामले की गंभीरता और लापरवाही से सूबे के स्वास्थ्य मंत्री को भी अवगत कराया है।

जानकारी के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र निवासी एक मुस्लिम युवक सलीम की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सुबह से उसका शव पोस्टमार्टम हाउस में पड़ा था। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने शाम तक पोस्टमार्टम नहीं किया। इसकी सूचना जब बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को मिली तो वह नाराज हो गए और देर रात ही जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को जमकर लताड़ा जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरु कर दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago