Categories: बलिया

बलिया के 42 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा, नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम

बलिया जिले में 28 नंवबर को यूपी टीईटी की परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। जिले के 42 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा नकलविहीन और सुरक्षित ढंग से हो सके इसके लिए तमाम तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर ब्रिजेश मिश्रा के मुताबिक 42 केंद्रों पर आयोजित होने वाली टीईटी की परीक्षा में प्राइमरी संवर्ग में लगभग 25584 और जूनियर संवर्ग में 16075 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा में नकल न हो, इसके लिए जिले को चार जोन व 21 सेक्टरों में बांटा गया है। 20 परीक्षार्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक की तैनाती होगी जो परीक्षार्थियों पर नजर बनाए रखेंगे।

मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटजिक मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक भी तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास के साइबर कैफे, फोटो स्टेट आदि की दुकानों को भी बंद रखा जाएगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक रहेगी।

परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षार्थियों पर भी सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी और परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू अफसर अपनी नजर रखेंगे ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो सके।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago