VIDEO- जब योगी सरकार ने नहीं बनवाई गांव की सड़क तो मंत्री ने खुद उठाया फावड़ा

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सड़क बनाने के लिए खुद फावड़ा उठाया और साथ ही योगी सरकार पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि जब एक मंत्री के घर सड़क नहीं बन सकती तो जनता भगवान भरोसे है.

दरअसल 24 जून को ओमप्रकाश राजभर के बेटे की शादी है. लेकिन गांव में सड़क नहीं बन पाई है. लगातार अपनी सरकार से गांव की सड़क बनाने की गुहार लगाने के बावजूद जब सड़क नहीं बनी तो मंत्री, उनके परिवार और गांव के लोगों ने खुद ही फावड़ा उठाकर सड़क बनानी शुरू कर दी.

ओमप्रकाश राजभर के बेटे की शादी में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के आने की संभावना है. अब इस मौके पर विकास के नाम पर भी सियासत होनी तय है. मंत्री के छोटे बेटे ने मीडिया को बयान जारी कर कहा कि 500 मीटर सड़क बनाने के लिए लगभग 6 माह पहले प्रस्ताव दिया था. 24 जून को मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बड़े बेटे अरविंद की शादी है, लेकिन काम नहीं हो सका.

बता दें कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर के घर वाराणसी के सिंधौरा गांव में शादी समारोह और भोज है. जिसमें वीआईपी, कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद और विधायकों के आने की उम्मीद है. जब सरकार सड़क नहीं बना पाई तो खुद मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने दोनों बेटों अरविद राजभर, अरुण राजभर ने साथ फावड़ा उठाकर सड़क बनाने की कोशिश में जुट गए. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एक मंत्री का जब ये हाल है तो जनता क्या उम्मीद करेगी. उन्होंने कहा कि जनता भगवान भरोसे ही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago