उप-सभापति बनने के बाद भी बलिया के लिए हैं वही हरिवंश !

बलिया- राज्य सभा सांसद के बाद उप सभापति बने बैरिया विधानसभा के दलजीत टोला जयप्रकाशनगर के निवासी हरिवंश सिंह को देश के लोग चाहे जिस नजरिए से देखते हों किंतु उनके गांव के लोग उन्हें उसी सरल व्यक्ति के रूप में देखते हैं। इसके पीछे वजह भी है।

हरिवंश उन सांसदों जैसे गांव कभी नहीं आए जैसे आज के अन्य सांसद अपने क्षेत्र में जाते हैं। उनके पीछे न गाडि़यों का काफिला होता है और न सुरक्षा गार्ड। कोई अन्य दिखावा भी हरिवंश नहीं करते। गांव या कहीं के भी व्यक्ति से मिलने या बात करते वक्त उसे अपनी सरलता का अहसास इस कदर कराते हैं कि सामने वाला व्यक्ति भी ताज्जुब में पड़ जाता है।

उप सभापति बनने के बाद हरिवंश के गांव में सभी लोग उनके दरवाजे पर पहुंच रहें थे। उनके पैतृक निवास पर उनके चचेरे भाई जयप्रकाशनगर के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सिंह, सिताबदियारा के मुखिया सुरेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश सिंह सहित दर्जनों लोग बैठकर आने वाले लोगों का सत्कार कर रहे थे और उनसे हरिवंश सिंह की बधाई स्वीकार कर रहे थे। इस दौरान बातचीत में सबके मुंह से एक ही बात निकल रही थी कि हरिवंश की सरलता ने ही उन्हें यह मुकाम दिया है।

वहां मौजूद शिवपूजन सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर उनका गांव आना तय रहता है। वे दो भाई हैं। बड़े भाई रघुवंश नारायण सिंह डा. भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय में इलेक्टि्रक विभाग में इंजीनियर थे अब सेवानिवृत होकर वहीं मुजफ्फरपुर में ही रहते हैं। छितेश्वर सिंह ने बताया कि गांव आने के बाद सुबह से लेकर शाम तक गांव की ही बातें होती हैं।  वहीं मौजूद जैनेंद्र कमार सिंह ने कहा कि आज के समय में तो एक साधारण पद मिलने के बाद भी लोग अपनी हनक का परिचय देने से बाज नहीं आते किंतु हरिवंश ने ऐसा कभी नहीं किया।

कौन हैं हरिवंश…

हरिवंश का पूरा नाम हरिवंश नारायण सिंह है.

यूपी के बलिया में हुआ हरिवंश का जन्म – 30 जून 1956

सिताब दियारा के राजपूत परिवार से है ताल्लुक

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की

शुरुआती दिनों में बैंक में हिन्दी अधिकारी के रुप में काम कर चुके हैं

रविवार मैगजीन से की पत्रकारिता की शुरुआत

1989 में प्रभात खबर अखबार से जुड़े

काफी समय तक रहे प्रभात खबर के प्रधान संपादक

‘मैंने दुनिया देखी’ नाम की किताब भी लिख चुके हैं हरिवंश

पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश

2014 में जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद बने

राज्यसभा सांसद हरिवंश नीतीश कुमार के हैं बेहद करीबी

जेपी और चंद्रशेखर के भी रहे हैं बेहद करीब​

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago