बलिया- एक महीने बाद सऊदी अरब से आया शव, गाँव में मचा कोहराम

सिकन्दरपुर– एक माह पूर्व सऊदी अरब में मृत संजय चौहान (40) निवासी सिकंदरपुर का शव बुधवार को उनके आवास पर आते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता बृजकिशोर व माता गुलाबी देवी उनकी पत्नी सर्वेश्वरी देवी सहित भाई, बहन व बच्चे सभी दहाड़ें मार कर रोने लगे।

परिवार वालों ने गमगीन वातावरण में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। संजय चौहान सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रहकर खेती का काम करते थे। एक माह पूर्व हार्टअटैक से उनका निधन हो गया था।

खबर पाकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया था और उन्होंने सऊदी सरकार से उनके शव की मांग की थी। बीती रात करीब 11 बजे जैसे ही संजय का शव घर आया गांव इसकी खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों गांववासी उनके मकान पर इकट्ठा हो संजय के असमय निधन व उनके व्यवहार के बारे में चर्चा करने लगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago