MLC चुनाव की हलचलों के बीच भाजपा नेता विपुलेंद्र प्रताप ने की BJP प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात

बलिया में MLC चुनाव को लेकर सियासी पारा पहले ही गर्म है। इसी बीच अब राजनैतिक गलियारों की सुर्खियां बटोरने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे और भाजपा के युवा नेता डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा नेता व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बीच हुई बातचीत को एमएलसी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस मुलाकात के बाद से एक चर्चा ने जोर पकड़ा है कि एमएलसी चुनाव को लेकर दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई है। वहीं इस सियासी मुलाकात के बाद से युवा नेता विपुलेंद्र प्रताप सिंह को MLC चुनाव में बीजेपी का उम्मीदवार बनाने की संभावनाएं साफ झलक रही है। वहीं आपको बता दे कि MLC चुनाव को लेकर बसपा व भाजपा की जोड़ी भी खूब सियासी रंग जमा रही है। दोनों पार्टियों की दोस्ती के चर्चा हर किसी की जुवां पर आए दिन रहते हैं। क्योंकि MLC चुनाव को लेकर बसपा बीजेपी के नेताओं से लगातार मुलाकात कर रही है इससे साफ जाहिर है कि बसपा-भाजपा की दोस्ती आने वाले MLC चुनाव में भी देखने को मिलेगी।

वहीं दूसरी तरफ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे और भाजपा के युवा नेता डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह को MLC चुनाव में बीजेपी का उम्मीदवार बनाने की चर्चाएं तेज हैं। आपको बता दे कि इससे पहले बसपा विधायक उमाशंकर सिंह भाजपा युवा नेता विपुलेंद्र से भी मुलाकात कर चुके हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago